कंजूस करोड़ीमल | Kanjus Karodimall Question Answers

करोड़ीमल नाम का एक कंजूस आदमी था। एक दिन वह नारियल खरीदने के लिए बाजार गया। उसने नारियलवाले से नारियल की कीमत पूछी। चार रूपये का एक, नारियलवाले ने कहा।

चार रूपये! यह तो बहुत महँगा है। मैं तो तीन रूपये दूँगा।करोड़ीमल ने कहा।

नारियलवाले ने जवाब दिया, यहाँ तो नही, यहाँ से एक मील की दूरीपर आपको जरूर तीन रूपये में एक नारियल मिल जाएगा।

करोड़ीमल ने विचार किया, पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। मीलभर पैदल चल लेने पर कम-से-कम एक रूपये की तो बचत हो जाएगी। वे पैदल चलते-चलते एक मील तक गए, तो वहाँ उन्हें एक नारियलवाले की दुकान दिखाई दी। उन्होंने दुकानदार से नारियल की कीमत पूछी। दुकानदार ने कहा, तीन रूपये का एक।

करोड़ीमल ने कहा, यह तो बहुत ज्यादा है। मैं तो अधिक से अधिक दो रूपये दूँगा।

अगर तुम एक मील आगे चले जाओ, तो वहाँ तुम्हें दो रूपए में मिल जाएगा। दुकानदार ने कहा।

करोड़ीमल ने फिर विचार किया, पैसा बहुत मूल्यवान होता है। एक रूपया बचाने के लिए मीलश्र पैदल चलने में क्या हर्ज है?

वे फिर चलते-चलते एक मील चले गए। वहँा उन्हें नारियल की एक दुकान दिखाई दी। उन्होंने नारियलवाले से नारियल की कीमत पूछी। दो रूपए का एक, नारियलवाले वाले ने जवाब दिया।

करोड़ीमल ने कहा, "एक नारियल के दो रूपये? यह तो बहुत अधिक है। मैं तो केवल एक रूपए दूँगा।"

तो फिर एक काम करो, नारियलवाले ने कहा, "तुम समुद्र के किनारे-किनारे एक मील तक चलते जाओ। वहाँ नारियल की कई दुकानें है। तुम्हें एक रूपए में ही नारियल मिल जाएगा वहाँ।"

करोड़ीमल ने फिर विचार किया, "एक रूपया बचाने के लिए एक मील चल लेने में क्या हर्ज है? पैसा बहुत मूल्यवान होता है!"

करोड़ीमल वहाँ से चलते-चलते एक मील दूर समुद्र-तट पर पहुँच गए। वहाँ नारियलवालों की कई दुकाने थीं। करोड़ीमल ने एक दुकानदार से नारियल की कीमत पूछी।

दुकानदार ने कहा, "एक रूपए का एक नारियल।"

करोड़ीमल ने कहा, "एक रूपया! मैं तो इसके पचास पैसे दूँगा।"

नारियलवाले ने कहा, "तो फिर सामनेवाले नारियल के पेड़ पर चढ़ जाओ और तोड़ लो जितने चाहिए उतने। तुम्हारा एक पैसा भी खर्च नहीं होगा।"

हाँ यही ठीक रहेगा। करोड़ीमल ने कहा और देखते-ही-देखते वे एक नारियल के पेड़ पर चढ़ गए। उन्होंने अपने दोनों हाथों से एक नारियल पकड़ा और उसे जोर का झटका दिया। नारियल तो टूट गया, पर साथ-ही-साथ पेड़ से उनके पैर की पकड़ भी छूट गयी। फिर क्या था, करोड़ीमल नारियल सहित समुद्र की रेत पर आ गिरे। उनके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर भी कई जगह खरोंचें आ गईं। एक नारियल के लिए करोड़ीमल को सिर्फ इतनी ही कीमत अदा करनी पड़ी!

शिक्षा -लालच बुरी बला है।


कहानी "कंजूस करोड़ीमल" पर आधारित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं:

  1. प्रश्न 1: करोड़ीमल कैसा व्यक्ति था?
  2. उत्तर: करोड़ीमल एक बहुत ही कंजूस व्यक्ति था। वह पैसों की बचत के लिए किसी भी हद तक जा सकता था।

  3. प्रश्न 2: करोड़ीमल ने सबसे पहले नारियल कहाँ से खरीदना चाहा और उसकी कीमत क्या थी?
  4. उत्तर: सबसे पहले करोड़ीमल ने बाजार में नारियल खरीदना चाहा जहाँ उसकी कीमत चार रूपये थी।

  5. प्रश्न 3: करोड़ीमल ने हर बार क्या सोचकर आगे की दुकान पर जाने का निर्णय लिया?
  6. उत्तर: हर बार करोड़ीमल यही सोचता था कि "पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है" और "एक रूपया बचाने में कोई हर्ज नहीं है।"

  7. प्रश्न 4: समुद्र तट पर पहुँचने के बाद करोड़ीमल ने क्या किया?
  8. उत्तर: समुद्र तट पर पहुँचकर जब दुकानदार ने एक नारियल की कीमत एक रूपया बताई, तब भी करोड़ीमल ने उसे पचास पैसे देने की कोशिश की। दुकानदार ने मजाक में कहा कि सामने पेड़ से खुद नारियल तोड़ लो। करोड़ीमल पेड़ पर चढ़ गया और नारियल तोड़ते समय गिर पड़ा।

  9. प्रश्न 5: करोड़ीमल के साथ अंत में क्या हुआ?
  10. उत्तर: अंत में करोड़ीमल नारियल तोड़ते समय पेड़ से गिर गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर खरोंचें भी आ गईं।

  11. प्रश्न 6: इस कहानी से आपको क्या सीख मिलती है?
  12. उत्तर: इस कहानी से यह सीख मिलती है कि जरूरत से ज्यादा कंजूसी करना नुकसानदायक हो सकता है। समय और श्रम की भी कीमत होती है।

  13. प्रश्न 7: करोड़ीमल को पहली बार नारियल कहाँ और कितने में मिल रहा था?
  14. उत्तर: करोड़ीमल को पहली बार बाजार में चार रूपये में एक नारियल मिल रहा था।

  15. प्रश्न 8: करोड़ीमल ने एक मील चलकर किस कीमत पर नारियल पाने की उम्मीद की?
  16. उत्तर: एक मील चलकर वह तीन रूपये में नारियल खरीदने की उम्मीद कर रहा था।

  17. प्रश्न 9: दुकानदारों ने हर बार क्या सलाह दी?
  18. उत्तर: दुकानदारों ने हर बार कहा कि यदि वह आगे की दुकान पर चले जाएं तो उन्हें नारियल सस्ते में मिल सकता है।

  19. प्रश्न 10: करोड़ीमल कितनी बार एक मील चला और क्यों?
  20. उत्तर: करोड़ीमल तीन बार एक-एक मील चला, क्योंकि वह हर बार एक रूपया बचाना चाहता था।

  21. प्रश्न 11: समुद्र तट पर दुकानदार ने करोड़ीमल को क्या सुझाव दिया?
  22. उत्तर: दुकानदार ने कहा कि वह खुद नारियल के पेड़ पर चढ़ जाए और जितने चाहे तोड़ ले, इससे उसका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा।

  23. प्रश्न 12: नारियल तोड़ते समय क्या हुआ?
  24. उत्तर: नारियल तोड़ते समय करोड़ीमल का संतुलन बिगड़ गया, वह पेड़ से गिर पड़ा और घायल हो गया।

  25. प्रश्न 13: करोड़ीमल को कौन-सी चोटें आईं?
  26. उत्तर: उसके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई जगह खरोंचें आईं।

  27. प्रश्न 14: करोड़ीमल की सबसे बड़ी गलती क्या थी?
  28. उत्तर: उसकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उसने ज़रूरत से ज़्यादा कंजूसी की और अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं की।

  29. प्रश्न 15: अगर आप करोड़ीमल की जगह होते तो क्या करते?
  30. उत्तर (उदाहरण): अगर मैं करोड़ीमल की जगह होता तो पहले ही चार रूपये देकर नारियल खरीद लेता और समय व मेहनत दोनों बचा लेता।

  31. प्रश्न 16: इस कहानी को एक पंक्ति में कैसे व्यक्त किया जा सकता है?
  32. उत्तर: अत्यधिक कंजूसी कभी-कभी भारी पड़ सकती है।

Comments